8 नवंबर 2014 - 16:50
इराक़ में 15 हज़ार से ज़्यादा आतंकवादी मारे जा चुके हैं।

इराक़ के मूसिल नगर और इस देश के कुछ उत्तरी क्षेत्रों पर आईएसआईएल के नियंत्रण के बाद से इस आतंकवादी गुट के कम से कम 15 हज़ार 760 सदस्य मारे जा चुके हैं।

अबनाः इराक़ के मूसिल नगर और इस देश के कुछ उत्तरी क्षेत्रों पर आईएसआईएल के नियंत्रण के बाद से इस आतंकवादी गुट के कम से कम 15 हज़ार 760 सदस्य मारे जा चुके हैं।
लीक्स न्यूज़ के अनुसार इराक़ के संचार माध्यमों की ओर से जारी आंकड़ों में कहा गया है कि अक्तूबर में 2834 आतंकवादी मारे गए जबकि सितंबर में 1772 आतंकवादी मारे गए थे। अगस्त में 3549, जूलाई में 4623 और जून में 2975 आतंकवादी, विभिन्न कार्यवाहियों में मारे गए। कुछ रिपोर्टों में मारे जाने वाले आतंकवादियों की संख्या 15760 से भी अधिक बताई गई है।
उल्लेखनीय है कि आईएसआईएल के आतंकवादियों ने कुछ पश्चिमी और क्षेत्र के अरब देशों के समर्थन से गर्मियों में इराक़ में व्यापक स्तर पर पाश्विक कार्यवाहियां आरंभ की थीं।